सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में युवक सुभाष राम दास (22) की मौत हो गयी है़ जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है़ दुर्घटना के बाद परिजनों ने दोनों को सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक जामजुड़ी गांव से […]

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में युवक सुभाष राम दास (22) की मौत हो गयी है़ जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है़ दुर्घटना के बाद परिजनों ने दोनों को सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक जामजुड़ी गांव से रास मेला देख कर देर रात बाइक से घर रानीश्वर लौट रहे थे. रघुनाथपुर गांव के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. दोनों सड़क पर ही गिर पड़े़ बताया जाता है कि एक युवक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी. दोनों युवक रानीश्वर गांव के रहनेवाला थे.

मृतक का सिउड़ी सदर अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >