बंदोबस्त पदाधिकारी की मनमानी मामले की जांच को कमेटी गठित

दुमका : जिला अधिवक्ता संघ द्वारा संतालपरगना के बंदोबस्त पदाधिकारी के विरुद्ध मनमाने ढंग से वाद निष्पादित करने सहित कई अन्य आरोपों को लेकर आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार से की गयी लिखित शिकायत पर जांच के आदेश दे दिये गये हैं. आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने बंदोबस्त पदाधिकारी से वस्तुस्थिति पर रिपोर्ट […]

दुमका : जिला अधिवक्ता संघ द्वारा संतालपरगना के बंदोबस्त पदाधिकारी के विरुद्ध मनमाने ढंग से वाद निष्पादित करने सहित कई अन्य आरोपों को लेकर आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार से की गयी लिखित शिकायत पर जांच के आदेश दे दिये गये हैं. आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने बंदोबस्त पदाधिकारी से वस्तुस्थिति पर रिपोर्ट मांगी है

तथा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की भूमिका, नकलखाने के अनियमित रूप से खोले जाने, भ्रष्टाचार आदि के संबंध में भी रिपोर्ट देने को कहा गया है. इतना ही नहीं उपायुक्त ने अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम भी गठित कर दी है, जिसमें अध्यक्ष अपर समाहर्ता के अलावा सदस्य के तौर पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह अवर निबंधक वीर प्रकाश प्रसाद एवं अंचल अधिकारी दुमका शामिल किये गये हैं. इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर जांच टीम को एक पक्ष के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है.

कार्रवाई शुरू
अधिवक्ताओं ने लगाया था बंदोबस्त पदाधिकारियों पर मनमाने ढंग से वाद निष्पादित करने का आरोप
अपर समाहर्ता की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति को एक पखवारे के अंदर रिपोर्ट देने को कहा
कर्जदारों की सूची सार्वजनिक करने पर लैंपस के सहायक प्रबंधक को मिल रही धमकी
लैंपस का 25 लाख 17 हजार 344 रुपये का अभी भी कर्जदारों के पास है बकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >