मौर्य एक्सप्रेस से चुराये गये मोबाइल के साथ युवक पकड़ाया

चोरी के मोबाइल के साथ युवक पकड़ाया

चिरकुंडा. कुमारधुबी पुलिस ने कुमारधुबी बाजार स्थित पंचायत भवन दक्षिण शिवलीबाड़ी बंद शौचालय के पास घूम रहे एक युवक को बुधवार को शक के आधार पर पकड़ लिया. वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था. टीम जैसे ही उक्त स्थल पहुंची. एक युवक पुलिस बल को देखते ही भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल ने घेर कर पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अभिषेक कुमार प्रसाद पता बाघाकुड़ी नियर काली मंदिर चिरकुंडा बताया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके पास चोरी का मोबाइल है, जिसे बेचने के लिए वह यहां ग्राहक खोज रहा था. तभी पुलिस की गाड़ी पहुंच गयी. उसकी पॉकेट से दो मोबाइल एक रेडमी कंपनी का नीला रंग का टच स्क्रीन बाइल तथा ओप्पो कंपनी का सिल्वर रंग का टच स्क्रीन मोबाइल पाया गया. उसने ये दोनों मोबाइल एक दिन पहले रात में मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से कुमारधूबी स्टेशन में चुराया था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में ओपी प्रभारी पंकज कुमार, अवर निरीक्षक पवन कुमार रवि, कमलेश सिंह यादव, रोशन मिंज आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >