dhanbadnews:साली को लेकर भाग रहा युवक पकड़ाया, जमकर पिटाई

साली को लेकर भाग रहे जीजा को शनिवार की रात युवती के परिजनों ने पकड़ लिया. धनबाद स्टेशन रोड में साली के साथ पकड़े गये जीजा की परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी.

धनबाद.

साली को लेकर भाग रहे जीजा को शनिवार की रात युवती के परिजनों ने पकड़ लिया. धनबाद स्टेशन रोड में साली के साथ पकड़े गये जीजा की परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी. इस दौरानस्टेशन रोड में घंटों हंगामा चलता रहा. बाद में परिजन उक्त युवक को घर ले गये. जानकारी के अनुसार केंदुआ में रहने वाले युवक का अपनी साली के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. शनिवार को घर से भागने की नियत से दोनों निकले. इसकी जानकारी युवक की पत्नी व अन्य परिजनों को हो गयी. दोनों को ढूंढते हुए परिजन स्टेशन पहुंचे और उन्हें दोनों को धर दबोचा. इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी. परिजनों ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले युवक की शादी हुई थी. उसे चार बच्चे भी हैं. झूठे प्रेम जाल में फंसाकर वह अपनी साली को लेकर भाग रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >