Dhanbad News: बकाये वेतन को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर 10 नंबर आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर 10 नंबर आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले के बैनरतले शनिवार को कोलियरी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. सूचना पाकर कोलियरी अधिकारी पहुंचे और वार्ता की. इस दौरान टायकून इंडस्ट्रीज प्रालि के 40 मजदूरों को एसटीडी आउटसोर्सिंग में 90 दिन के अंदर काम देने पर सहमति बनी. बकाया वेतन भुगतान को लेकर प्रबंधन ने 15 दिनों का समय मांगा. चापापुर नंबर नंबर आउटसोर्सिंग का काम कई माह से बंद है. मजदूरों ने चापापुर कोलियरी में नयी आउटसोर्सिंग कंपनी एसटीडी में काम पर रखने के लिए आंदोलन कर रहे थे. वार्ता कोलियरी अभिकर्ता सतानंद शर्मा, एसटीडी आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर विनोद सिंह तथा मजदूरों की ओर से भाकपा माले के अमित मुखर्जी, मुखिया सुखलाल मरांडी, विपिन सिंह, सीताराम हेंब्रम, देवा मरांडी, मोहन हेंब्रम, चंदन मरांडी, श्यामल बाउरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >