धनबाद में याद की गयीं माता गुजरी और 4 साहेबजादों की शहादत

Veer Bal Diwas: वीर बाल दिवस पर 4 साहेबजादों की याद में मंगलवार को जोड़ाफाटक रोड स्थित गुरुनानकपुरा से शोभायात्रा निकाली गयी. रागी जत्था ने साहेबजादों की शहीदी व जीवनी का विस्तारपूर्वक वर्णन कर संगतों को निहाल किया.

Veer Bal Diwas: वीर बाल दिवस पर 4 साहेबजादों की याद में मंगलवार को जोड़ाफाटक रोड स्थित गुरुनानकपुरा से शोभायात्रा निकाली गयी, जो मटकुरिया गुरुद्वार होते हुए बड़ा गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गयी. बड़ा गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन हुआ. गुरु गोविंद सिंह जी की माता गुजर कौर व चार साहिबजादों, बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की अद्वितीय शहादत को याद किया गया. इस दौरान कीर्तन हुआ.

रागी जत्था ने संगतों को किया निहाल

रागी जत्था ने साहेबजादों की शहीदी व जीवनी का विस्तारपूर्वक वर्णन कर संगतों को निहाल किया. शोभायात्रा में वाहन में चार साहेबजादों को दिखाया गया था. वहीं छोटे बच्चे हाथ में तलवार लिए आगे-आगे चल रहे थे. सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे.

शोभायात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग. फोटो : प्रभात खबर

धनबाद की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक पहुंचे, बलिदान को याद किया गया

शोभायात्रा में विधायक राज सिन्हा, समाजसेवी दिलीप सिंह समेत जिले के कई प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चार साहेबजादों के बलिदान से पूरा विश्व प्रेरित होता है. समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा कि गुजरी माता व चार साहेबजादों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो और जेएलकेएम के 6 समर्थकों पर केस दर्ज, सीसीएल क्वार्टर पर कब्जा और चोरी का लगा आरोप

झारखंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, दूर-दूर से आते हैं सैलानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >