भूखे-प्यासे सासाराम से पैदल बेरमो पहुंचे दो युवक

फुसरो : लॉकडाउन में बिहार के सासाराम में फंसे फुसरो के सुभाषनगर ���े दो युवक पैदल लंबी दूरी तय करते हुए शनिवार को बेरमो पहुंचे. इसकी जानकारी मिलने पर बेरमो थाना प्रभारी सुधीर सुरीन पहुंचे और युवकों से पूछताछ की. युवकों ने थाना प्रभारी से कहा कि सदर अस्पताल, सासाराम में दोनों ने अपनी जांच […]

फुसरो : लॉकडाउन में बिहार के सासाराम में फंसे फुसरो के सुभाषनगर के दो युवक पैदल लंबी दूरी तय करते हुए शनिवार को बेरमो पहुंचे. इसकी जानकारी मिलने पर बेरमो थाना प्रभारी सुधीर सुरीन पहुंचे और युवकों से पूछताछ की. युवकों ने थाना प्रभारी से कहा कि सदर अस्पताल, सासाराम में दोनों ने अपनी जांच करवायी थी. इस दौरान दोनों ने जांच रिपोर्ट भी दिखायी. दोनों ने बताया कि चार माह पूर्व काम करने सासाराम गये थे.

लॉकडाउन के कारण वहां फंस गये थे. पैसा खत्म होने के बाद खाने-पीने की दिक्कत शुरू हो गयी थी. ऐसे में घर आने के सिवा और कोई रास्ता नहीं था. वाहन नहीं चलने से अपने सामान लेकर सासाराम से पैदल चल कर बेरमो पहुंचे. उन्होंने बताया कि बेरमो कई मजदूर सासराम में फंसे हुए हैं. पुलिस ने दोनों 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >