Dhanbad News: धनबाद में दिनदहाड़े दो महिलाओं के गले से चेन छीनी, भागते अपराधी सीसीटीवी में कैद

Dhanbad News: सरायढेला और पांडरपाला में बाइक पर सवार दो युवकों ने दिया घटना को दिया अंजाम

Dhanbad News: सरायढेला और पांडरपाला में बाइक पर सवार दो युवकों ने दिया घटना को दिया अंजामDhanbad News: शहर के सरायढेला और पांडरपाला रामनगर कॉलोनी के पास शनिवार को दिनदहाड़े दो अलग-अलग चेन छिनतई की घटनाओं से सनसनी शहर में फैल गयी. दोनों घटनाओं को बाइक सवार एक गिरोह के अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया. दोनों इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में काले रंग की पल्सर बाइक (जेएच 01 डीडी 2051) पर सवार दो अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने के साक्ष्य पुलिस को मिला है. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

सरायढेला की नीलांचल कॉलोनी में 12:15 बजे हुई घटना

पहली घटना सरायढेला थाना क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी में हुई. बाइक सवार दो अपराधियों ने कोलाकुसमा हनुमान मंदिर निवासी रूपा सिंह के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गये. इस संबंध में पीड़िता के भाई रवि कुमार सिंह ने सरायढेला थाना में शिकायत की है. उसने बताया कि शनिवार को दोपहर 12.15 बजे उनकी बहन रूपा सिंह और जुली सिंह कोलाकुसमा स्थित एक मॉल गयी थीं. वहां खरीदारी कर दोनों पैदल नीलांचल कॉलोनी के रास्ते वापस लौट रही थीं. इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो युवक पहुंचे और रूपा सिंह के गले से सोने की चेन छीन फरार हो गये.

पांडरपाला, रामनगर कॉलोनी में एक बजे हुई घटना

दूसरी घटना पांडरपाला स्थित रामनगर कॉलोनी में शनिवार को अपराह्न एक बजे हुई. बाइक पर सवार दो अपराधियों ने चंदा देवी के गले से सोने की चेन झपट ली. घटना के बाद दोनों अपराधी बाइक तेज कर फरार हो गये. बाइक भागते दोनों अपराधी सीसीटीवी में कैद हो गये हैं. इस संबंध में पीड़िता ने भूली ओपी में शिकायत की है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है. भुक्तभोगी चंदा देवी ने बताया कि दोपहर 12 बजे वह अपनी बेटी के साथ बिनोद बिहारी चौक स्थित सोनार दुकान गयी थी. लेकिन बंद मिलने पर ऑटो से घर लौट रही थी. रास्ते में पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप गुपचुप खाने के लिए रुकी. गुपचुप खाने के बाद मां-बेटी पैदल जा रही थीं, तभी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक हेलमेट पहने पहुंचे. बाइक के पीछे बैठे युवक ने उनके गले से लगभग 10 ग्राम की सोने की चेन झपट ली और दोनों फरार हो गये. पीड़िता ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर सूचना दी. इसके बाद भूली ओपी पुलिस पहुंची और जांच शुरू दी है. सीसीटीवी फुटेज में बाइक भागते दोनों युवक दिख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >