बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर में महाशिवरात्रि मेले में सोमवार की देर रात चल रहे रंगारंग कार्यक्रम में नशे में धुत दो युवक करण साव व प्रदीप कुमार साव (दोनों उदयपुर निवासी) पिस्तौल लहराते हुए स्टेज पर चढ़ गया और सभी को गोली मारने की धमकी देने लगा. उनकी इस हरकत से मेले में भगदड़ मच गयी, सभी जान बचाने के लिए भागने लगे. इसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की. दोनों को बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बताया जाता है कि इनमें से एक युवक करण साव खुद को सांसद ढुलू महतो का चालक बता रहा है.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बिराजपुर मेला देखने पहुंचे थे. दोनों शराब पीकर लोगों से गाली-गलौज व बदतमीजी कर रहे थे. इसके बाद शिव मंदिर परिसर में चल रहे रंगारंग कार्यक्रम के मंच पर चढ़ गये और पिस्टल लहराते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए कार्यक्रम को बंद करा दिया. इसके कारण यहां अफरातफरी मच गयी. इधर पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले आयी है. हथियार, युवकों का पहचान पत्र व मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. इधर थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा जब्त हथियार नकली है. फिलहाल पीआर बांड पर दोनों युवकों को छोड़ दिया गया है.Dhanbad News: पिस्टल लहराते मंच पर चढ़ नशे में धुत दो युवक, मची भगदड़

Dhanbad News: पिस्टल लहराते मंच पर चढ़ नशे में धुत दो युवक, मची भगदड़
Copied link
बिराजपुर में महाशिवरात्रि मेला के दौरान सोमवार की देर रात घटी घटना. ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ा, जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंपा