बनियाहीर डीएवी स्कूल में लगी दो दिवसीय कार्यशाला

लगभग 50 प्रशिक्षु अनुभवी प्रशिक्षकों के नवीन ज्ञान व अनुभव से लाभान्वित हुए

जोड़ापोखर.

डीएवी स्कूल बनियाहीर में प्राचार्य एस मोदक के मार्गदर्शन में चल रही अभिक्षमता संवर्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गयी. कार्यशाला में डीएवी के विभिन्न विद्यालयों के वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र के लगभग 50 प्रशिक्षु अनुभवी प्रशिक्षकों के नवीन ज्ञान व अनुभव से लाभान्वित हुए. अंतिम दिन डीएवी झारखंड जोन सी क्षेत्र के सहायक पदाधिकारी एनएन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया. मौके पर प्राचार्य एस मोदक, डीके पाणिनि, शुभांकर सरकार, पीके मिश्रा, एसके गुप्ता, एसपी मिश्रा, अताशी चक्रवर्ती व खुशबू सिन्हा आदि मौजूद थे.

समर कैंप में बालिका विद्या मंदिर के बच्चों ने की मस्ती :

बालिका विद्या मंदिर झरिया में रविवार को समर कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विद्यालय के अध्यक्ष हरीश राठी, उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल आदि ने किया. इस दौरान मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि समर कैंप से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है. प्राचार्या ने बच्चों के बीच टी-शर्ट का वितरण किया. समर कैंप में बच्चों ने योगा, नृत्य, म्यूजिकल चेयर, थंब कलरिंग, आइसक्रीम बनाओ आदि प्रतियोगिताओं ने हिस्सा लेते हुए जमकर मस्ती की. बच्चों को गाइनिंग, वाटरिंग कूकिंग, संगीत, खेल, नृत्य आदि की जानकारी दी गयी. बच्चों के बीच केला, केक, एनर्जी ड्रिंक, पोप काॅर्न का वितरण किया गया. प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >