निरसा (धनबाद): एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. विभिन्न पंचायतों के लिए यह प्रशिक्षण तीन से आठ अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है.
दो दिवसीय प्रशिक्षण में छह पंचायतों के 42 लोगों ने भाग लिया. प्रखंड कार्यालय में कुल 120 लोगों के लिए गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण निरसा और केलियासोल प्रखंड में भी चल रहा है. सभी स्थानों पर ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल को विकास कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- चोर को पकड़ने के बाद पुलिस टीम पर हमला, भूली ओपी के SI हरिप्रकाश मिश्रा घायल
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी के लिए पंचायत स्तर पर गठित समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई. समिति विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग करेगी और कार्यों की समीक्षा के लिए नियमित बैठकें आयोजित करेगी.
प्रशिक्षण में मुखिया रणजीत पासवान, कोमल कुमारी, पारुल पांडे, पंचायत सचिव रीमा मंडल, जयराज कुमार, सुरेश प्रसाद, वंदना देवी, अनामिका देवी, बीपीआरओ लालू रविदास, बीसी राजीव रवानी, ट्रेनर धीरज कुमार, असलम हुसैन, बीसी एग्यारकुंड राजीव चंद्र रवानी सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.
