ट्रक ने जीटी रोड पर खड़े हाइवा में मारी टक्कर, चालक की मौत

ट्रक ने हाइवा को मारी टक्कर, चालक की मौत

तेतुलिया के पास की घटना

बरवापूर्व. निरसा-गोविंदपुर सीमा स्थित तेतुलिया एनएच टू कोलकाता लेन पर मंगलवार की तड़के निरसा की ओर जा रहे एलपी ट्रक संख्या यूपी38टी/2497 ने अनियंत्रित होकर एनएच टू पर पूर्व से खड़े ब्रेकडाउन हाइवा संख्या जेइच01एएल/2860 को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे ट्रक चालक चालक फेज मोहम्मद की मौत हो गयी.बताया जाता है कि एलपी ट्रक के धक्के से फैज मोहम्मद गंभीर रूप से व खलासी मोहम्मद सद्दाम मामूली रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद चालक घायल अवस्था में केबिन में ही दब कर तड़पता रहा. कुछ देर बाद बेहोश हो गया. पुलिस व एनएचएआइ ने क्रेन से केबिन को खींच कर सीधा किया और फैज को आनन-फानन में केबिन से बाहर निकाल कर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. फैज मोहम्मद यूपी का रहने वाला था. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. एलपी ट्रक यूपी से कोलकाता जा रहा था वहीं हाइवा कोयला लेकर निरसा की ओर जा रहा था, तभी बीच सड़क पर ब्रेकडाउन होने का कारण खड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >