Dhanbad News: एएमपी कोलियरी में दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग कार्य रहा ठप
Dhanbad News: बरोरा.
बीसीसीएल बरोरा एरिया के एएमपी कोलियरी में खेमका कोल कैरियर द्वारा किया जा रहा कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य दूसरे दिन मंगलवार को भी बाधित रहा. ट्रांसपोर्टिंग में लगे स्थानीय निजी हाइवा मालिकों ने किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन बंदी कर रखी है, जिससे कोयला ढुलाई पूरी तरह प्रभावित है. कंपनी ने मंगलवार को कोल ट्रांसपोर्टिंग सुचारू करने के उद्देश्य से अपना एक हाइवा को कोलियरी में प्रवेश कराया. हालांकि हाइवा चालकों और ऑनरों के विरोध के कारण उक्त वाहन केवल एक ट्रिप ही चला सका. कोल ट्रांसपोर्टिंग बाधित रहने से कोलियरी के उत्पादन एवं आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना जतायी जा रही है. मामले के समाधान को लेकर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पायी है. इस मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी प्रतिनिधि अजय कुमार दुबे ने बताया कि कंपनी द्वारा नियमानुसार भाड़ा दिया जा रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.