सड़क हादसों में तीन लोग घायल

बेंगाबाद/देवरी : बेंगाबाद व देवरी में शनिवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना छोटकी खरगडीहा के पास घटी. बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर छोटकीखरगडीहा के पास एक बाइक सवार शनिवार की शाम गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक फिटकोरिया पंचायत के कजरो निवासी मुख्तार अंसारी […]

बेंगाबाद/देवरी : बेंगाबाद व देवरी में शनिवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना छोटकी खरगडीहा के पास घटी. बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर छोटकीखरगडीहा के पास एक बाइक सवार शनिवार की शाम गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक फिटकोरिया पंचायत के कजरो निवासी मुख्तार अंसारी (30)है. सड़क पर युवक के घायल पड़े होने की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस वहां पहुंची और घायल को इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर नवडीहा के मलुआटांड़ स्थित ससुराल गया था. देर शाम को वह वापस लौट रहा था. छोटकी खरगडीहा जंगल के पास वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर कर घायल हो गया. चिकित्सक डॉ. आशीष शेखर ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर है. इधर, मंडरो-खरियोडीह सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के भोजपुरो मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घटना शनिवार की शाम छह बजे की है. घायल पवन कुमार व चुन्नू कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती करवाया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >