चोरों ने बड़मुड़ी ओसीपी से 150 फीट केबल काटा, पानी निकासी बंद

केबल काटे जाने से आम लोगों को परेशानी

मैथन/चिरकुंडा.

इसीएल मुगमा क्षेत्र के बरमुड़ी ओसीपी में घुस कर चोरों ने मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ सौ फीट केबल काट लिया. इससे खदान से पानी निकासी का काम बंद हो गया है. इस संबंध में प्रबंधन ने मैथन ओपी में शिकायत की है. घटना के संबंध में कर्मियों ने बताया कि नाइट शिफ्ट में खदान से पानी निकासी के लिए लगाये गये पंप का डेढ़ सौ फीट केबल काट लिया. अभिकर्ता दिलीप राय ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. प्रबंधन द्वारा नया केबल लगाने की प्रक्रिया की जा रही है. काटे गये केबल की कीमत तकनीकी अधिकारी ही बता सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >