Dhanbad News: मेयर के लिए तीन व वार्ड में प्रत्येक दस प्रत्याशियों पर होगा एक बैलेट पेपर

नगर निगम चुनाव को लेकर एक बैलेट पेपर में होंगे 10 प्रत्याशी के नाम व चुनाव चिह्न. मेयर पद के लिए 29 प्रत्याशी हैं, लिहाजा तीन बैलेट पेपर दिये जायेंगे.

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो चुका है. प्रत्याशी अब घर-घर संपर्क, जनसंपर्क अभियान और बैठकों के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं. बैलेट पेपर पर चुनाव होगा. मेयर के अलावा पार्षद के लिए अलग बैलेट पेपर होगा. उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि एक बैलेट पेपर पर अधिकतम 10 प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिह्न अंकित होंगे. मेयर पद के लिए 29 प्रत्याशी हैं, लिहाजा तीन बैलेट पेपर दिये जायेंगे. इसके अलावा जिस भी वार्ड में 10 से अधिक प्रत्याशी होंगे वहां दो बैलेट पेपर दिये जायेंगे.

पार्षद के लिए किस वार्ड में कितने मिलेगे बैलेट पेपर

मतदाताओं को वार्ड एक में एक, दो में एक, तीन में एक, चार में दो, पांच में दो, छह में एक, सात में दो, आठ में एक, नौ में एक, 10 में दो, 11 में एक, 12 में एक, 13 में एक, 14 में एक, 15 में एक, 16 में एक, 17 में एक, 18 में दो, 19 में एक, 20 में एक, 21 में एक, 22 में एक, 23 में दो, 24 में एक, 25 में एक, 26 में एक, 27 में एक, 29 में दो, 30 में दो, 31 में एक, 32 में एक, 33 में एक, 34 में एक, 35 में एक, 36 में एक, 37 में एक, 38 में एक, 39 में दो, 40 में एक, 41 में एक, 42 में एक, 43 में एक, 44 में एक, 45 में एक, 46 में एक, 47 में दो, 48 में एक, 49 में एक, 50 में एक, 51 में एक, 52 में एक, 53 में दो व 55 में एक बैलेट पेपर दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >