Dhanbad News:कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों के घरों से लाखों की चोरी

Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर चार नंबर में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.

Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर चार नंबर में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर चार नंबर में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के वक्त परिवार के सदस्य सोये हुए थे. रविवार को झरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. भुक्तभोगी कांग्रेस नेता राहुल चौहान ने बताया कि चोरों ने संभवतया नशीला स्प्रे किया होगा. जिस कारण अलमारी तोड़े जाने की आवाज भी सुनाई नहीं पड़ी. जब मां सुबह सोकर उठी तो सिर में दर्द हो रहा था. उन्होंने बताया कि चोरों ने सोने की एक चेन, सोने का कंगन, तीन पीस सोने का बेसर, छह पीस चांदी की चूड़ी, तीन जोड़ी चांदी की पायल, तीन एंड्रायड मोबाइल चोरी कर ली. राहुल के घर से भागते समय चोरों की एक जोड़ी चप्पल छूट गयी. वहीं चोर पड़ोस में रहने वाले आकाश कुमार सिंह के घर से पर्स, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, दो एंड्राएड मोबाइल, एक घड़ी, 1200 नगद, मो. आलम खान के घर से एक मोबाइल चोरी कर ले गये. हरेराम पासवान के घर में भी चोर घुसे थे. लेकिन परिजनों के जग जाने के कारण वहां से भाग निकले. राहुल चौहान ने झरिया थाना में घटना की लिखित शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >