Dhanbad News : बरवाअड्डा में बंद मकान-दुकान से आठ लाख की चोरी

Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात राजाराम वर्मा के घर में संचालित वर्मा ज्वेलर्स एंड बर्तन दुकान से चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली.

Dhanbad News :

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के न्यू काॅलोनी बड़ाजमुआ में गुरुवार की रात राजाराम वर्मा के घर में संचालित वर्मा ज्वेलर्स एंड बर्तन दुकान में चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये जेवरात व सामान चुरा लिये. इस संबंध में राजाराम वर्मा ने शुक्रवार को बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत की है. श्री वर्मा ने आवेदन में बताया है कि वह छठ पर्व पर अपने रिश्तेदार के घर धनबाद गये हुए थे. रात में रिश्तेदार के घर ही रुक गये. शुक्रवार की दोपहर जब लौटे तो देखा कि दुकान व घर का सामान बिखरा पड़ा है. सिढ़ी रूम में लगा एसबेस्टस सीट टूटा है. वहीं दुकान के गल्ले में रखे 15 हजार रुपये नकद, लाॅकर में रखे सोने व चांदी के जेवरात व घर के अलमारी में रखे पत्नी के जेवर गायब थे. चोर टीवी, पंखा व लेपटॉप भी ले गये हैं. उन्होंने बताया कि चोर घर की छत से सीढ़ी रूम के रास्ते अंदर घुसे. चोरी की गयी सामानों की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है. इधर बरवाअड्डा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >