Dhanbad News: बंद बालू बैंकर का लोहा काट रहे अपराधियों को पुलिस व सीआइएसएफ ने खदेड़ा

Dhanbad News: बीसीसीएल जीतपुर कोलियरी की घटना, घटनास्थल से सात सिलिंडर व गैस कटर जब्त

Dhanbad News: बीसीसीएल जीतपुर कोलियरी के समीप रविवार की देर रात बंद बालू बैंकर का लोहा काट रहे अपराधियों को जोड़ापोखर पुलिस और सीआइएसएफ जवानों ने खदेड़ दिया. पुलिस ने घटनास्थल से छह ऑक्सीजन सिलिंडर, एक गैस सिलिंडर व लोहा काटने का औजार जब्त किया है. इस संबंध में सीआइएसएफ के निरीक्षक राजीव कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अपराधियों को बाल बैंकर में लोहा काटते देख जोड़ापोखर पुलिस और सीआइएसएफ के वरीय अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही सीआइएसएफ की टीम और जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही अपराधी लोहा काटने के औजार छोड़ कर जंगल की ओर भाग गये. इस संबंध में जोड़ापोखर थानेदार उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. किसी कीमत पर लोहा चोरी नहीं होने दिया जायेगा.

15 दिन पहले डायनामाइट लगा कर गिराया था बैंकर

विदित हो कि अपराधियों नेे 15 दिन पहले डायनामाइट लगा कर बैंकर को गिरा दिया था. उस समय विस्फोट की जोरदार आवाज सुन कर सीआइएसएफ टीम पहुंची थी, जिसके बाद अपराधियों और सीआइएसएफ के बीच गोलीबारी भी हुई थी. जीतपुर क्षेत्र में अपराधियों के आतंक से भय का माहौल है. लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन बैंकर का लोहा कटवा कर सुरक्षित जगह ले जाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >