मुख्य संवाददाता,
धनबाद
. धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से रविवार को गोल्फ ग्राउंड में फूड फेस्टिवल सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों ने वोट देने की अपील की. इस अवसर पर उपायुक्त माधवी मिश्रा व नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने लोगों को मतदान की शपथ दिलायी. इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया. जीएन कॉलेज की छात्राओं ने यूपी के लोकगीत कजरिया पर नृत्य पेश कर समां बांध दिया. उनकी शानदान प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्राओं का उत्साह बढ़ाया. इसके पूर्व स्पंदन बैंड ने तूने क्या कर डाला…, सुनो गौर से दुनिया वालों चाहे जितना जोर लगा लो…, पीके राय की छात्रा ने चुनरी…चनरी, नवाडीह के स्कूली बच्चों ने बनेगा देश महान जब वोट करेंगे हम… जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किया. वहीं देर रात तक चले कार्यक्रम में छऊ नृत्य, संथाली डांस, ट्राइबल डांस का लोगों ने खूब आनंद उठाया. इसके पूर्व नगर आयुक्त रविराज शर्मा, डिस्ट्रिक्ट यूथ आइकॉन श्वेता किन्नर, मिसेस इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त माधवी मिश्रा पहुंची. उनका स्वागत छऊ नृत्य के साथ किया गया. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने वोट करेगा धनबाद रंगोली को कैंडल लाइट से प्रज्वलित किया और बैलून उड़ाकर लोगों से वोट देने की अपील की. आयोजन में सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसुन्न कौशिक, संतोषिनी मुर्मू समेत नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय थे.लोगों ने फूड फेस्टिवल का लुत्फ उठाया:
गोल्फ ग्राउंड में आयोजित फूड फेस्टिवल का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया. फूड फेस्टिवल में धनबाद के जानेमाने ब्रांड सोनोटेल, न्यू बांबे स्वीट्स, मधुलिका, फ्रेंकी, डी थ्री, बिरयानी बाई किलो, चंपारण मीट, गया सिंह लिट्टी, लाइव आइसक्रीम, कुल्फी बाई त्रिमूर्ति सेंटर, पान दुकान, मोमो, चाऊमिंन, रोल आदि के स्टॉल लगाये गये थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
