टाटा डीएवी जामाडोबा  में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

टाटा डीएवी जामाडोबा में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, झारखंड के 27 स्कूलों की 46 टीमें ले रही हैं हिस्सा।

जामाडोबा के टाटा डीएवी स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 (राज्य स्तरीय) वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 27 डीएवी विद्यालयों की 46 टीमों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेने आए है.

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ दासगुप्ता ने किया. मौके पर डीएवी अलकुसा, धनबाद के प्राचार्य  एसके मोदक, डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा के प्राचार्य शरद श्रीवास्तव, विद्यालय के खेल शिक्षक  एचसी मिश्रा,  सिद्धार्थ अनुज,  मधुरेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों से आए टीम एस्कॉर्ट, खेल पदाधिकारी और रेफरी मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और डीएवी गान से हुई. इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता की शपथ दिलाई गई. विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया.

उद्घाटन समारोह के पश्चात् सभी टीमों एवं उनके प्रशिक्षकों का अतिथियों से परिचय कराया गया. इसके बाद चार अलग-अलग वॉलीबॉल कोर्ट पर टॉस के साथ प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हुए.  

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का महत्त्व इसलिए भी विशेष है क्योंकि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चयनित विजेता टीमें आगामी राष्ट्रीय स्तर की डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्त्वपूर्ण अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता का समापन समारोह 22 अगस्त 2026 को होगा. इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bijay kumar bari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >