धनबाद में विनोद बिहारी महतो को याद कर सुदेश महतो बोले–’उनकी जिंदगी से नई पीढ़ी को सीखने की जरूरत’

Sudesh Mahto: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने राजगंज में आयोजित बिनोद बाबू जन सम्मान समारोह में कहा कि झारखंड की धरती ने सिर्फ खनिज नहीं बल्कि विनोद बिहारी महतो जैसे रत्न भी दिए हैं. समारोह में झारखंड आंदोलनकारियों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया.

Sudesh Mahto, धनबाद: पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने गुरुवार को धनबाद के राजगंज में विनोद विचार मंच द्वारा आयोजित ‘बिनोद बाबू जन सम्मान समारोह को संबोधित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती ने सिर्फ खनिज नहीं, बल्कि विनोद बिहारी महतो जैसे रत्न भी दिया है. स्व. विनोद बिहारी महतो ने झारखंड आंदोलन को वैचारिक दिशा दी और समाज में “पढ़ो और लड़ो” का नारा स्थापित किया. उनकी जिंदगी से आज की नई पीढ़ी को सीखने की आवश्यकता है.

विनोद बिहारी महतो का व्यक्तित्व समझने की जरूरत: सुदेश महतो

सुदेश महतो ने आगे कहा कि विनोद बिहारी महतो का व्यक्तित्व सही रूप में समझने की जरूरत है. उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग क्षण भर के राजनीतिक लाभ के लिए समाज को दूरगामी नुकसान पहुंचा देते हैं, लेकिन विनोद बिहारी के पदचिन्हों पर चलकर ही झारखंड विकसित और समृद्ध बनेगा.

Also Read: लंदन में CM हेमंत और कल्पना सोरेन का प्रवासी झारखंडियों ने किया पारंपरिक गीतों से स्वागत, भावुक हुए मुख्यमंत्री

चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी समारोह को किया संबोधित

समारोह में गिरिडीह सांसद एवं आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के प्रति समर्पण, संघर्ष और जनसेवा के मूल्यों को सम्मान देने के लिए किया गया. विनोद बाबू द्वारा समाज के लिए किया गया कार्य आज भी जनहित, न्याय और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है. इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया. मौके पर आजसू के विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, विनोद बिहारी महतो का पोता राहुल महतो, संतोष महतो, गिरधारी महतो, प्रमोद चौरसिया, जितेंद्र महतो, शिव शंकर शर्मा सहित झारखंड के तमाम आंदोलकारी, बुद्धिजीवी, आजसू कार्यकर्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे.

Also Read: हेल्थ हब बनेगा झारखंड, नये आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को मिली केंद्र की मंजूरी; रंग लाई मंत्री इरफान अंसारी की कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >