कतरास. कतरास कॉलेज में बस सेवा गुरुवार से शुरू हो गयी. अभाविप ने कॉलेज परिसर में खड़ी बस को चलाने को लेकर प्राचार्य बी कुमार का घेराव किया. इसके बाद बस सेवा चालू हो गयी. अभाविप के सदस्यों ने बताया कि कॉलेज में बस संचालन के लि चालक-खलासी है, जिसे विश्वविद्यालय द्वारा वेतन दिया जाता है. लेकिन बस नहीं चलायी जा रही थी. गुरुवार को छात्रों ने चार घंटे प्राचार्य का घेराव किया. इस दौरान बस चलाने पर सहमति बनी. मौके पर परिषद के प्रांत विश्वविद्यालय सह संयोजक शिवम रवानी, अक्षय गुप्ता, स्वयं स्वर्ण, गोपाल केवट, रोहित राज दे, सिंटू मुखर्जी, अनिकेत गुप्ता, विक्रम बजरंगी, शुभम पाल, वरुण चावला, प्रियांशु चौरसिया, शुभम हजारी, आलोक सिन्हा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
