बिराजपुर में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

देर शाम शव का किया गया अंतिम संस्कार

बरवाअड्डा.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़-बिराजपुर गांव निवासी महेंद्र दास की पुत्री मुस्कान कुमारी (19 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद परिजन मुस्कान को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. धनबाद पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. देर शाम शव का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो दिनों से गुमसुम रह रही थी मुस्कान:

एसएनएमएमसीएच में मृतक मुस्कान के पिता महेंद्र दास ने सरायढेला थाना के पुलिस पदाधिकारियों को अपना बयान दर्ज कराया. बताया कि उनकी पुत्री दो दिनों से गुमसुम रह रही थी. पूछने पर कुछ नहीं बताती थी. आज सुबह सात बजे घर के काम निपटाकर उसने अपनी मां से बाथरूम से आने की बात कही. कुछ देर बाद उनका बड़ा बेटा राजा कुमार चिल्लाते हुए आया और कहा कि मुस्कान फांसी लगा ली है. जब वे लोग उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि मुस्कान पंखे की रड से रस्सी का फंदा बनाकर लटकी हुई है. उसे तुरंत उतारकर एसएनएमएमसीएच ले आये. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >