धनबाद स्टेशन रोड मजार में कमिटी को लेकर बवाल, नई-पुरानी कमिटी आमने-सामने; जमकर हुआ हंगामा

Dhanbad News: धनबाद के स्टेशन रोड स्थित मजार में कमिटी को लेकर विवाद गहरा गया. नई और पुरानी कमिटी के सदस्य आमने-सामने आ गए दोनों ओर से हंगाम के बाद हाथापाई भी हुई. माहौल पूरा तनावपूर्ण हो गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

धनबाद से प्रतीक पोपट
Dhanbad News: धनबाद के स्टेशन रोड स्थित मजार में वक्फ बोर्ड के आदेश के बाद नई प्रबंधन कमिटी के गठन को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. नई कमिटी को पदभार दिलाने के लिए जिला प्रशासन और कल्याण विभाग टीम भारी पुलिस बल के साथ मजार पर पहुंची थी. पदभार दिलाने के दौरान मजार परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. नई और पुरानी कमिटी के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों पक्षों में हाथापाई और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए.

पूरी कमिटी ने लगाये ये आरोप

वहीं, पुरानी कमिटी के सचिव वाजिद खान ने नई कमिटी के गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वक्फ बोर्ड के नियमों के अनुरूप नहीं है. उनका कहना है कि नियम के अनुसार कमिटी के निर्वाचित सदस्य मजार से तीन किलोमीटर के दायरे के निवासी होने चाहिए और नशे का सेवन नहीं करते हों. उन्होंने आरोप लगाया कि नई कमिटी में झरिया, जामाडोबा, गोविंदपुर और निरसा के लोगों को शामिल किया गया है, जो नियमों के खिलाफ है. उन्होंने मांग की कि नई कमिटी का गठन चुनाव के माध्यम से कराया जाए, ताकि स्थानीय लोग अपने प्रतिनिधियों का चयन कर सकें.

मामले को सुलझाने में लगे हैं अधिकारी

दूसरी ओर, नई कमिटी के अध्यक्ष और सचिव ने पुरानी कमिटी पर मनमानी, पारदर्शिता की कमी और वर्षों से एकतरफा तरीके से मजार का संचालन करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड के निर्देश के अनुसार ही नई कमिटी का गठन किया गया है और अब वही मजार का प्रबंधन संभालेगी. कमिटी गठन को लेकर बढ़ते विवाद के बीच जिला प्रशासन और कल्याण विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण कर दोनों पक्ष के साथ बैठक कर वार्ता करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें…

रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर 1900 करोड़ रुपये खर्च करेगी कोल इंडिया

निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर थम नहीं रहा सांसद-विधायक का झगड़ा, अरूप ने ढुलू को कहा राक्षस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >