SNMMCH में MBBS की 13 सीटों पर दूसरे राउंड में नामांकन का मौका, 12 सितंबर से काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद

SNMMCH धनबाद में एमबीबीएस की बची हुई 13 सीटों के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग 12 सितंबर से शुरू होने की संभावना है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

धनबाद. एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की बची हुई 13 सीटों पर दूसरे राउंड की काउंसलिंग में नामांकन का मौका मिलेगा. नीट-यूजी 2026 के रिजल्ट के आधार पर राज्य कोटा की सीटों के लिए जारी प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स में एसएनएमएमसीएच में 13 सीटें रिक्त बतायी गयी हैं. दूसरे राउंड की काउंसलिंग 12 सितंबर से शुरू होने की संभावना है.

संभावना है कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग में इन सभी सीटों पर नामांकन पूरा हो जायेगा. एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की कुल 100 सीटें हैं. इनमें 15 सीटें ऑल इंडिया कोटा और दो सीटें सेंट्रल कोटा के लिए निर्धारित हैं. शेष सीटों पर राज्य कोटा के तहत नामांकन होता है.

पहले राउंड में 70 विद्यार्थियों का नामांकन

राज्य कोटा की सीटों पर पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद 70 विद्यार्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है. अब शेष 13 सीटों के लिए दूसरे राउंड में काउंसलिंग होगी. जारी प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स के अनुसार एसएनएमएमसीएच में दूसरे राउंड के लिए कुल 13 सीटें उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: SNMMCH में बेड की कमी पर डीडीसी का निरीक्षण, लिफ्ट मरम्मत और वायरिंग ऑडिट का निर्देश

किस वर्ग की कितनी सीटें

दूसरे राउंड में उपलब्ध 13 सीटों में यूआर की चार, एसटी की तीन, एससी की एक, बीसी-1 की एक, बीसी-2 की एक और ईडब्ल्यूएस की तीन सीटें शामिल हैं. काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सीटों पर चयनित विद्यार्थियों का नामांकन कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >