धनबाद के SNMMCH में डॉक्टरों की कमी, कैथलैब और फीमेल मेडिसिन वार्ड बंद

Dhanbad News: धनबाद स्थित SNMMCH में डॉक्टरों की कमी का असर अब साफ दिखने लगा है. संसाधनों की कमी और दूरी की समस्या के कारण कैथलैब और फीमेल मेडिसिन वार्ड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. पूरी रिपोर्ट नीचे नीचे पढ़ें.

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में डॉक्टरों की कमी का असर अब दूसरे विभागों पर भी दिखने लगा है. इसी के चलते कैथलैब को बंद कर दिया गया है. पहले इस यूनिट में मेडिसिन के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता था, लेकिन अब इसे अस्थायी तौर से बंद कर दिया गया है. फीमेल मेडिसिन वार्ड को भी बंद कर दिया गया है. हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कहना है कि सीमित संसाधनों में बेहतर सेवा देना प्राथमिकता है, इसलिए कुछ वार्डों को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी हो गया था.

दूरी बनी परेशानी का कारण

हॉस्पिटल मैनेजमेंट के अनुसार कैथलैब और फीमेल मेडिसिन वार्ड की दूरी मेन बिल्डिंग से ज्यादा थी. इस वजह से डॉक्टरों को ओपीडी और वार्ड राउंड के दौरान परेशानी होती थी. डॉक्टरों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में ज्यादा टाइम लगता था, जिससे मरीजों की देखभाल पर असर पड़ता था. इसी को ध्यान में रखते हुए इन दोनों यूनिट्स को बंद करने का फैसला लिया गया है जिससे उपलब्ध डॉक्टरों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके. 

मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

हॉस्पिटल मैनेजमेंट के मुताबिक ये फैसले मरीजों की सुविधा और बेहतर इलाज को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं.  पेडियाट्रिक इमरजेंसी को अलग करने से बच्चों का इलाज जल्दी होगा और डॉक्टरों का काम भी बैलेंस रहेगा. हालांकि कुछ सेवाओं के बंद होने से अस्थायी परेशानी हो सकती है, लेकिन भविष्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने के साथ इन सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना भी बनायी जा रही है. 

आगे की योजना क्या है?

  • डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की पहल
  • बंद वार्डों को भविष्य में फिर से शुरू करने की संभावना है. 
  • मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने की व्यवस्था
  • स्वास्थ्य सेवाओं को फेज वाइज बेहतर बनाने की योजना.

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

यह भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >