सावन में मोरनी बन कर मैं तो छमछम नाचूं पर सखियों ने बिखेरा जलवा

धनबाद क्लब में क्रेजी सावन ग्रुप द्वारा आयोजित सावन मिलन समारोह में सखियों ने बॉलीवुड थीम पर शानदार प्रस्तुतियां दीं. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से लेकर सामूहिक नृत्यों तक, हर पल उत्साह से भरपूर रहा.

धनबाद क्लब में गुरुवार को क्रेजी सावन ग्रुप की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सखियों ने बॉलीवुड थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया. गीत, संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों के बीच कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भरपूर रहा.

बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

कार्यक्रम की शुरुआत छोटी बच्चियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई. देवांशी, भूमिका, अनन्या, सुमेधा और तृप्ति ने मधुर गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. वहीं उड़े जब-जब जुल्फें तेरी और प्यार हुआ इकरार हुआ जैसे सदाबहार गीतों पर भी शानदार प्रस्तुतियां दी गयीं.

बॉलीवुड गीतों पर झूमीं सदस्याएं

प्रीति त्रिवेदी ने दिल विल प्यार व्यार गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि पिंकी ने उड़े जब-जब जुल्फें तेरी पर आकर्षक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण सावन में मोरनी बन कर मैं तो छमछम नाचूं गीत रहा, जिस पर सभी सदस्याओं ने सामूहिक नृत्य कर माहौल को उत्साह से भर दिया.

खेलों और मस्ती से सराबोर रहा आयोजन

सावन मिलन समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे कार्यक्रम में आपसी मेलजोल, हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर ग्रुप की सुनीता सिंह, मीणा सिंह, बबीता बरनवाल, पूजा सिंह, स्वरूपा मुखर्जी, पूजा मुखर्जी, ज्योति परमार, प्रेमा याज्ञिक, डॉली, बरनाली मुखर्जी, संगीता अग्रवाल, अर्चना सिंह, प्रीति समेत कई सदस्याएं मौजूद थीं. कार्यक्रम का संचालन बरनाली मुखर्जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुनीता सिंह ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satya raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >