Dhanbad News: 151 निसान के साथ श्याम भक्त पहुंचे झरिया धाम

श्याम प्रेमी परिवार की ओर से गुरुवार को हीरक स्क्वायर मेमको मोड़ से बाबा श्याम की भव्य निसान यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर बाबा के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा इलाका श्याममय हो गया

धनबाद.

श्याम प्रेमी परिवार की ओर से गुरुवार को हीरक स्क्वायर मेमको मोड़ से बाबा श्याम की भव्य निसान यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर बाबा के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा इलाका श्याममय हो गया. यहां से यात्रा झरिया धाम के लिए रवाना हुई. इसमें प्रभु श्याम का 151 निशान लेकर कतारबद्ध चल रहे भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. निसान यात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का भव्य दरबार रहा, जिसे विशेष रूप से एक रथ पर सजाया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष गोयल, गणेश अग्रवाल, अमूल्य मुरारका, प्रियम गोयनका, सुनील मित्तल, बीरेंद्र अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, राजन अग्रवाल और अंकित अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >