कालाडाबर में डीवीसी टावर पर 350 फीट ऊपर चढ़ गयी अर्धविक्षिप्त महिला

शनिवार को एक महिला टावर पर चढ़ गयी.

बरवापूर्व. गोविंदपुर थाना अंतर्गत कालाडाबर गांव होकर गुजर रही डीवीसी की ट्रांसमिशन लाइन (132 केवी) के टावर पर शनिवार की शाम एक अर्धविक्षिप्त महिला करीब तीन सौ फीट ऊपर चढ़ गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण वहां जमा हो गये. ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन महिला समाचार लिखे जाने तक टावर से नीचे नहीं उतरी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंच कर टावर से महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं उतरी. अंधेरा होने के कारण ग्रामीण महिला के टावर से नीचे उतरने का इंतजार कर रहे हैं. महिला के टावर से गिरने एवं दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. उक्त महिला कई दिनों से कालाडाबर गांव में भटक रही थी. महिला कहां से आयी है, पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >