Sarkari Naukri: IIT ISM में बहाल होंगे प्रोफेसर, मिनिमम सैलरी 1.59 लाख रुपए

Sarkari Naukri: धनबाद के IIT ISM में बड़े पैमाने पर बहाली निकली है. असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर तक की नियुक्ति होनी है. प्रोफेसर की मिनिमम सैलरी 1.59 लाख रुपए होगी. आवेदन की कोई आखिरी तारीख नहीं है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार साल भर आवेदन कर सकेंगे. आइआइटी आइएसएम की ओर से जारी विज्ञापन में कहा गया है कि इच्छुक उम्मीदवार आइआइटी आइएसएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Sarkari Naukri: आइआइटी आइएसएम ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों में फैकल्टी की बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इसके लिए शनिवार को संस्थान द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है. यह भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर होगी. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है, जहां उन्हें शैक्षणिक और शोध क्षेत्र में योगदान देने का मौका मिलेगा. यह एक रोलिंग विज्ञापन है. यानी आवेदन पूरे वर्ष स्वीकार किये जायेंगे. इच्छुक उम्मीदवार आइआइटी आइएसएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इन विभागों में होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत एप्लाइड जियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट स्टडीज, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, और फिजिक्स सहित 17 विभागों में पद उपलब्ध हैं.

योग्यता और अनुभव

सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता पीएचडी और प्रासंगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड है. असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-II) पद के लिए न्यूनतम तीन साल से कम अनुभव जरूरी है, असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-I) के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव चाहिए. जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए क्रमशः 6 और 10 साल का शिक्षण, शोध या औद्योगिक अनुभव आवश्यक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वेतन और अन्य लाभ

फैकल्टी के लिए आकर्षक वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार होगा. असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-II) का शुरुआती वेतन 70,900 रुपए प्रति माह होगा. असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-I) का शुरुआती वेतन 1,01,500 रुपए प्रति माह, एसोसिएट प्रोफेसर का शुरुआती वेतन 1,39,600 रुपए प्रति माह और प्रोफेसर पद पर 1,59,100 रुपए न्यूनतम वेतन होगा. इसके साथ ही, शिक्षकों को शोध अनुदान, पेशेवर विकास भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, बच्चों की शिक्षा भत्ता और स्थानांतरण खर्च प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जायेंगी.

इसे भी पढें : 12 अप्रैल को आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें रेट

इसे भी पढें : झारखंड में शुरू हुआ वक्फ कानून का विरोध, पूर्व मंत्री ने कहा- बिल वापस लो, और बढ़ेगा आंदोलन

इसे भी पढें : हेमंत सोरेन सरकार में सीओ से सीएमओ तक खा रहे मेवा, बोले रघुवर दास

आरक्षण और विशेष प्रोत्साहन

संस्थान सरकारी आरक्षण नीति का पालन करता है. इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, इडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को भी विशेष रूप से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है.

इसे भी पढ़ें

हैदराबाद, रक्सौल, चर्लपल्ली, मालदा, सूरत और गोवा जाने वाली ट्रेनें रद्द, यहां देखें डेट

TSPC को करारा झटका, सबजोनल कमांडर समेत 6 उग्रवादी 1102 कारतूस के साथ गिरफ्तार

झारखंड पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग, अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले प्रमोद कुमार का भी हुआ तबादला

गुमला में 2 किसान समेत 4 लोगों ने की आत्महत्या, 3 के शव फंदे से झूलते मिले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >