Dhanbad News: हीरापुर पटेल चौक के समीप अनियंत्रित कार पलटीशिवम आनंद का फाइल फोटो.
Dhanbad News: हीरापुर पटेल चौक के पास धनबाद-स्टील गेट मार्ग पर गुरुवार को तड़के चार बजे सड़क दुर्घटना में सरायढेला बैंक कॉलोनी निवासी शिवम आनंद (24) की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस पहुंची और युवक को उठा कर 108 एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शिवम जमीन कारोबार से जुड़ा था. वह अपनी कार (जेएच 10 सीइ 2371) से रणधीर वर्मा चौक से सरायढेला की ओर जा रहा था. इसी दौरान पटेल चौक के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाडर पर चढ़ कर पलट गयी.Dhanbad News: सड़क हादसे में सरायढेला के जमीन कारोबारी की मौत

Dhanbad News: सड़क हादसे में सरायढेला के जमीन कारोबारी की मौत
Copied link
Dhanbad News: हीरापुर पटेल चौक के समीप अनियंत्रित कार पलटी