धनबाद.
आइआइटी आइएसएम के फिजिक्स विभाग की ओर से साइंस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत शुक्रवार को प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक डॉ ईशा कुंडू ने ‘विक्रम साराभाई – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के अग्रदूत’ विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया. डॉ कुंडू ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, कैनबरा में विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर भी हैं. उन्होंने रमन हॉल, एकेडमिक कॉम्प्लेक्स में छात्रों को विक्रम साराभाई के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना में योगदान के बारे में जानकारी दी. कहा कि विकासशील भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की आवश्यकता को साराभाई ने सबसे पहले समझा और सरकार को इसके लिए प्रेरित किया.अन्य प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने भी दिये व्याख्यान :
साइंस फेस्ट में डॉ मनीष कुमार मोहंता (वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी, अमेरिका) ने सात फरवरी को ‘क्वांटम मैटेरियल्स में स्पिन टेक्सचर’ पर व्याख्यान दिया था. डॉ सुदीप्त पटनायक (इंस्टिट्यूट क्यूरी, पेरिस) ने 13 फरवरी को ‘सेलुलर मैकेनिक्स और आणविक परिवहन’ पर चर्चा की थी. आइआइटी आइएसएम का यह साइंस फेस्ट वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और शोधकर्ताओं को प्रेरित करने का मंच बना हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
