धनबाद जिले के बाघमारा कोयलांचल के सम्पूर्ण शिक्षा केंद्र डुमरा बाघमारा से जुड़े ”एकलव्य कबड्डी क्लब” के बाघमारा से तीन होनहार खिलाड़ियों अंकित कुमार, राजू पासवान और दिव्या कुमारी का चयन हरियाणा में आयोजित नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है. इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे बाघमारा कोयलांचल में हर्ष का माहौल है.
11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
चयनित खिलाड़ी आगामी 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएंगे. खिलाडी अंकित, राजू और दिव्या अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल बाघमारा, बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश का नाम रोशन करेंगे. खिलाड़ियों की इस सफलता पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं. खेल के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. एकलव्य कबड्डी क्लब और सम्पूर्ण शिक्षा केन्द्र के प्रशिक्षकों ने विधायक के इस कदम की सराहना की . मौके पर कोच दिनेश कुमार, प्रेम कुमार , विक्की साव, सुमित कुमार, रमेश कुमार, डोली कुमारी सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.