Dhanbad Live: महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

Dhanbad Live: पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में पूर्वी टुंडी पुलिस ने आरोपी पति को पकड़कर मंगलवार को जेल भेज दिया .

पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में पूर्वी टुंडी पुलिस ने आरोपी पति को पकड़कर मंगलवार को जेल भेज दिया . घटना पिछले 16 मार्च की है, पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक 25 वर्षीय महिला शंकुतला देवी ने पति उज्जवल धीवर के साथ आये दिन हो रही लड़ाई और प्रताड़ना से तंग आकर अपने ही घर में गमछा के सहारे फांसी लगा ली थी.

मायके वालों ने किया था केस

इस घटना के बाद मृतका के चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनौर निवासी मायके वालों ने पूर्वी टुंडी थाना में उज्जवल धीवर को आरोपी बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. इसी आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी पति को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >