धनबाद के हीरापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, नगर निगम की सख्ती

Dhanbad News: हीरापुर हटिया में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चला. जेसीबी और पुलिस की मौजूदगी में सड़क किनारे अवैध दुकानों और ढांचों को तोड़ा गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के हीरापुर हटिया क्षेत्र में नगर निगम ने मंगलवार यानी आज अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान बनाकर व्यवसाय कर रहे लोगों को हटाया गया. नगर निगम की टीम सुबह से ही जेसीबी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. 

अस्थायी और स्थायी ढांचों को हटाया

अभियान के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी और स्थायी ढांचों को हटाया. कई दुकानदारों ने पहले से नोटिस मिलने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया था. जिसके बाद निगम को सख्त कदम उठाना पड़ा. टीम ने फुटपाथ और सड़क को घेरकर बनाए गए शेड, टीन और अन्य संरचनाओं को तोड़कर हटाया.

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को जाम से हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए चलाया जा रहा है. हीरापुर हटिया क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती थी. अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे अपने इच्छा से अतिक्रमण हटाएं और शहर को साफ-सुथरा व व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >