dhanbadnews: बैंक मोड़ में बाइक से 1.36 लाख रुपये बरामद

विधानसभा चुनाव को लेकर बैंक मोड़ पुलिस और एफएसटी जांच कर रही है. बुधवार को बैंक मोड़ पुलिस ने श्रीराम प्लाजा के बाहर एक बाइक से 1.36 लाख रुपये बरामद किये.

धनबाद.

विधानसभा चुनाव को लेकर बैंक मोड़ पुलिस और एफएसटी लगातार जांच कर रही है. इस दौरान अनेक लोग रुपये के साथ पकड़े भी जा रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को बैंक मोड़ पुलिस ने झरिया रोड स्थित श्रीराम प्लाजा के बाहर एक बाइक से 1.36 लाख रुपये बरामद किये. रुपये पुरुषोत्तम गुप्ता के है. बरामद राशि को एफएसटी को सौंप दिया गया है. टीम राशि की जानकारी ले रही है.

नगर आयुक्त ने मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया

स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय से भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान नगर आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने व 20 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रचार रथ को रवाना किया गया है. यह रथ धनबाद सदर में भ्रमण कर लोगों को सशक्त लोकतंत्र के गठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेगा. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, केंद्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद के सहायक अधिकारी राज किशोर पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >