Dhanbad News: खरनी ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा, आज से चालू होगा आवागमन

Dhanbad News: 12 नवंबर को गोफ बनने के बाद से बंद था ओवरब्रिज

Dhanbad News: कोलकाता-दिल्ली सिक्स लेन पर खरनी ओवरब्रिज (राजगंज ) का आरएचएस साइड की मरम्मत का काम पूरा हो गया है. मंगलवार से इसे चालू कर दिया जायेगा. 12 नवंबर की रात ओवरब्रिज के आरएचएस साइड पर गोफ बनने के बाद ओवरब्रिज होकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था. संबंधित कंपनी द्वारा ओवरब्रिज के आरएचएस साइड का मरम्मत किया जा रहा था, जो पूरा हो गया है. इस संबंध में मरम्मत का काम देख रहे सिकोरा कंपनी के मेंटेनेंस मैनेजर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा हो चुका है. सोमवार को ओवरब्रिज की साफ-सफाई व पेंटिंग करायी गयी. मंगलवार को इस मार्ग को खोल दिया जायेगा. इसके बाद से इस मार्ग से वाहनों का आवागमन चालू हो जायेगा.

ऊपरी भाग व रैलिंग को तोड़ कर फिर से निर्माण कराया गया

ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसके आरएचएस साइड के ब्रिज के ऊपरी भाग व साइड रैलिंग को तोड़कर फिर से निर्माण कराया गया है. सनद रहे निर्माण से पूर्व क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच की गयी थी. विशेष ड्राइंग तैयार कर फिर से मरम्मत करायी गयी. निर्माण के बाद गुणवत्ता व भार क्षमता की टेस्टिंग की गयी है. ज्ञात हो कि 12 नवंबर की रात खरनी ओवरब्रिज के आरएचएस साइड के ऊपर बड़ा गोफ बन गया था. इससे विभाग में हड़कंप मच गया था. घटना के बाद सांसद ढुलू महतो ने जायजा लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >