Dhanbad News: चार श्रम कानून के विरोध में निकला प्रतिवाद मार्च

Dhanbad News: रणधीर वर्मा चौक पर किया धरना-प्रदर्शन

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. चार श्रम कानून के विरोध में झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ एवं झारखंड राज्य साक्षरता प्रेरक संघ के संयुक्त आह्वान पर रविवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड से प्रतिवाद मार्च निकाला गया, जो रणधीर वर्मा चौक पहुंचा. जहां धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व राज्य विद्यालय रसोईया संघ की जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूनम देवी, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की राज्य सचिव माया सिंह एवं एक्टू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नकुलदेव सिंह ने किया. अध्यक्षता रसोईया संघ के जिला अध्यक्ष मधेश्वर प्रसाद ने की. वर्करों को नियमित किया जाये : वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूर्ण रूप से स्कीम में कार्यरत वर्करों को नियमित नहीं कर रही है. विद्यालयों में मिड डे मिल योजना में कार्यरत सभी रसोइयों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने. न्यूनतम 30 हजार रुपये वेतनमान निर्धारित करने. तत्काल कम से कम 10 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की गयी. साथ ही स्वास्थ्य सहिया और आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन बैंक खाते में भेजने, वर्ष 2019 से बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग रखी गयी. धरना के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा गया. धरना को एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह, केंद्रीय सचिव कार्तिक प्रसाद, फखरुद्दीन, ममता देवी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. मौके पर रसोईया संघ से पेमिया देवी, झुनिया देवी, सुखनी देवी, मंजू देवी गुड़िया देवी, जुनी देवी, बबिता देवी, बसंती देवी, मंजू देवी, श्यामली देवी, साधु मनी देवी, धूलिया देवी, अनीता देवी, हेमंती देवी, रसमणि देवी, श्रीदेवी, जानकी देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >