कोलकर्मी की मौत के बाद बीसीसीएल जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, आश्रित को मिला नियोजन

बाघमारा में बीसीसीएल कोलकर्मी मंटू महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों और संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जीएम कार्यालय पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधायक के हस्तक्षेप से आश्रित को तत्काल नियोजन मिला.

शंकर प्रसाद साव, बाघमारा

बाघमारा: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी के मुराईडीह में कार्यरत जनरल मजदूर मंटू महतो (56) की शनिवार को केंद्रीय अस्पताल, धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजन और संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता शव को लेकर बरोरा क्षेत्रीय जीएम कार्यालय पहुंच गए और आश्रित को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.

जानकारी के अनुसार, मधुबन बस्ती निवासी मंटू महतो की 30 जुलाई को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई. वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं.

प्रबंधन की चुप्पी पर गेट जाम, अधिकारी फंसे

मृतक के आश्रित पुत्र को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले परिजन और मजदूर जीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए. काफी देर तक प्रबंधन की ओर से वार्ता की पहल नहीं होने पर आंदोलन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर दिया, जिससे बीसीसीएल के कई अधिकारी और कर्मचारी घंटों कार्यालय परिसर में ही फंसे रहे.

विधायक के हस्तक्षेप से बनी सहमति

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर कोलियरी का चक्का जाम करने की चेतावनी दी. करीब पांच घंटे तक चले आंदोलन के बाद बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो के हस्तक्षेप से प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हुई. वार्ता में मृतक की पत्नी पुसिया देवी के आग्रह पर उनके पुत्र सूरज कुमार को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया. साथ ही प्रबंधन ने नियमानुसार अन्य देय राशि का भुगतान करने का भी आश्वासन दिया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ और परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए.

वार्ता में ये रहे मौजूद

वार्ता में एजीएम पंचम पांडेय, एपीएम अभिराज शेखर, क्षेत्रीय प्रबंधन के अजय सिंह यादव, संतोष सिन्हा सहित संयुक्त मोर्चा के नेता संतोष गोराई, उमाकांत राय, जेके झा, मंगल हेम्ब्रम, कुलदीप महतो, एनडी पांडेय, मुखिया बिरजू रवानी, राम प्रसाद रविदास, नवल किशोर महतो, भगतु महतो, संजय सिंह, हीरालाल महतो, देवानंद राजभर, सुनील रवानी, जहरू महतो, गोपाल महतो, राजेश महतो, रामस्वरूप मिश्रा, सरकार महतो, वंशी महतो, कमलेश महतो और गणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें...

JPSC Students Protest: रांची में लंबा खिंचेगा आंदोलन, छात्रों को मिल गया नया मंच

साइबर ठगों के निशाने पर लोहरदगा डीसी, फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर भेजे जा रहे भ्रामक संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >