राखी भेजने पर 10 प्रतिशत छूट, डाकघर में एक लाख लिफाफों की व्यवस्था

रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग बहनों के लिए विशेष छूट लाया है। अब सामान्य डाक से राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जानें पूरी प्रक्रिया और नियम।

रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग बहनों के लिए तोहफा लेकर आया है. सामान्य डाक से राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. इसके लिए लिफाफे पर स्पष्ट रूप से ‘राखी’ लिखना जरूरी होगा.

विभाग की ओर से इसके लिए विशेष लिफाफों की व्यवस्था की गयी है. इससे दूसरे शहरों और राज्यों में रहने वाले भाई-बहनों तक समय पर राखी पहुंचाने में लोगों को सुविधा मिलेगी. यह व्यवस्था 12 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक रहेगी.

प्रधान डाकघर में एक लाख लिफाफों का स्टॉक

धनबाद के प्रधान डाकघर में करीब एक लाख विशेष लिफाफों का स्टॉक रखा गया है. राखी की बुकिंग के लिए फिलहाल चार काउंटर हैं. भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त काउंटर खोले जायेंगे. राखी को भेजने के लिए स्पीड पोस्ट की भी सुविधा है.

इसकी बुकिंग शाम छह बजे तक की जायेगी. अधिकारियों के अनुसार दूर-दराज के शहरों और दूसरे राज्यों में रहने वाले परिजनों को राखी भेजने के लिए लोग स्पीड पोस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

तिरंगा का स्टॉक खत्म

वहीं, स्वतंत्रता दिवस को लेकर डाकघर में उपलब्ध तिरंगा का स्टॉक फिलहाल समाप्त हो गया है. विभाग के अनुसार डाक विभाग को तिरंगा गुजरात से प्राप्त होता है. वर्तमान स्टॉक खत्म होने के बाद नए स्टॉक का इंतजार किया जा रहा है. गुजरात से तिरंगा की नई खेप पहुंचने के बाद डाकघर में इसकी बिक्री दोबारा शुरू होने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >