ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें? तिसरा पुलिस ने स्कूली बच्चों को बताए साइबर सुरक्षा के गुर

तिसरा पुलिस ने संत थॉमस स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों को ऑनलाइन ठगी से बचने और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए तिसरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को संत थॉमस डिलिजेंट पब्लिक स्कूल, कुसुमाटांड़ में जागरूकता अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व तिसरा थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने किया. इस मौके पर घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार और एसआई रंजीत कुमार मेहता भी मौजूद थे.

थाना प्रभारी ने बच्चों को सरल भाषा में साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए. इसमें उनको ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की बात कही. इसके साथ ही पुलिस ने बच्चों से अपील की कि वे ये जानकारी अपने परिवार और दोस्तों को भी बताएं, ताकि सभी साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रह सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >