Dhanbad News: अमन साव हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग

हीरापुर आदर्श नगर निवासी व्यवसायी अमन कुमार साव उर्फ मनु हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

धनबाद.

हीरापुर आदर्श नगर निवासी व्यवसायी अमन कुमार साव उर्फ मनु हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. संभावना है कि पुलिस दो-तीन दिनों के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. जबकि घटना के आठ दिन बाद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने एसआइटी का गठन किया था.

कई को उठा कर पुलिस कर रही पूछताछ

सूत्रों ने बताया कि अमन साव हत्याकांड में पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर छह से अधिक लोगों को उठाया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. इस दौरान हत्या के कारण और हत्या में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस को मिल गयी है. उनमें से कुछ लोग पकड़े गये हैं. सभी को जीटी रोड के एक थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है.

14 लाख रुपये के लेन-देन का मामला आ रहा सामने

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब मामला की जांच शुरू की गयी तो 14 लाख रुपये के लेन-देन का मामला सामना आया. रुपये को लेकर पहले भी मारपीट हुई थी. पुलिस कतरास के तीन युवकों को भी तलाश रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >