कतरी पुल से गिरी पिकअप वैन, पांच घायल

घायलों में एक की मौत होने की सूचना, अधिकारिक पुष्टि नहीं

घायलों में एक की मौत होने की सूचना, अधिकारिक पुष्टि नहीं कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार पट्टी के समीप कतरी नदी पुल से गुरुवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी. घटना में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में पासीटांड़ के महेश्वर रजवार, प्रदीप रजवार, राम कुमार रजवार व अन्य दो शामिल हैं. इसमें एक व्यक्ति की मौत होने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्ट नहीं हो पायी है. लोगों ने बताया कि वाहन चालक नशे में धुत था. इसी दौरान कुम्हार पट्टी के समीप पुल से वैन से नीचे गिर गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया. घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाकर इलाज कराया. यहां से एक की हालत गंभीर देख धनबाद रेफर किया गया, जहां उसकी मौत होने की चर्चा है. इस संबंध में रामकनाली ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस के पहुंचने से पहले घायलों को अस्पताल ले जाया गया था. घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिल रही है. बाकी चार का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >