एसएनएमएमसीएच में 15 अप्रैल तक शुरू हो जायेगी मरीजों की डायलिसिस
Copied link
एसएनएमएमसीएच में 15 अप्रैल तक शुरू हो जायेगी डायलिसिस यूनिट
– डायलिसिस यूनिट में लगी आग के बाद मरम्मति का कार्य शुरू
वरीय संवाददाता, धनबाद
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में 15 अप्रैल तक मरीजों की डायलिसिस शुरू हो जायेगी. मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट के गोदाम में आग लगने की घटना के बाद से मरीजों की डायलिसिस सेवा पूरी तरह बंद है. भवन प्रमंडल विभाग की ओर से आग क्षतिग्रस्त डायलिसिस यूनिट के गोदाम की मरम्मत शुरू कर दी गयी है. डायलिसिस वार्ड को भी दुरुस्त किया जा रहा है. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक सप्ताह के अंदर सिविल कार्य पूरा होने का दावा किया है. इसके बाद वर्क्स डिपार्टमेंट बिजली संबंधित काम करेगा.
नया आरओ प्लांट किया गया स्थापित :
डायलिसिस यूनिट के गोदाम में पूर्व में आरओ मशीन लगी थी. आग से आरओ मशीन भी जल गयी थी. इस मशीन से डायलिसिस में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी को फिल्टर किया जाता था. अस्पताल प्रबंधन ने नयी ओरओ मशीन लगायी है.
50 से ज्यादा मरीज बाहर करा रहे डायलिसिस :
बता दें कि एसएनएमएमसीएच के डायलिसिस यूनिट में 50 से ज्यादा मरीज निबंधित है. यह सभी पुराने मरीज है. आग लगने की घटना से पूर्व इन सभी मरीजों की डायलिसिस एसएनएमएमसीएच में होती थी. आग लगने की घटना के बाद से इन सभी मरीजों की डायलिसिस जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित चार निजी अस्पतालों में हो रही है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।