Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में एक अप्रैल से दो पालियों में होगा ओपीडी का संचालन

Dhanbad News: ग्रीष्मकाल को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लिया निर्णय

Dhanbad News: ग्रीष्मकाल को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लिया निर्णय

Dhanbad News:शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में ओपीडी की व्यवस्था एक अप्रैल से बदल जायेगी. अस्पताल प्रबंधन ने ग्रीष्मकाल को देखते हुए दो पालियों में ओपीडी चलाने का निर्णय लिया है. वर्तमान में ओपीडी का संचालन एक ही पाली में सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक हो रहा है. रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8.30 बजे खोल दिया जाता है. गर्मी में मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए ओपीडी के संचालन में बदलाव किया जा रहा है.

सुबह नौ से 12 और शाम चार से छह बजे तक ओपीडी में बैठेंगे डॉक्टर

अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी नई व्यवस्था के तहत एक अप्रैल से ओपीडी का संचालन दो पाली में किया जायेगा. पहली पाली सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी पाली शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक संचालित होगी. इस बदलाव का उद्देश्य मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करना और गर्मी के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है.

रजिस्ट्रेशन काउंटर के समय में भी बदलाव

ओपीडी के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन काउंटर के समय में भी बदलाव किया जा रहा है. एक अप्रैल से नयी व्यवस्था के अनुसार सुबह की पाली के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक खुला रहेगा. वहीं, शाम की पाली में रजिस्ट्रेशन काउंटर 3.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक खुला रहेगा. इससे मरीजों को समय पर पंजीकरण कराने में सुविधा होगी.

मरीजों को मिलेगी राहत

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नयी व्यवस्था लागू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी. दो पाली में ओपीडी का संचालन होने से मरीजों की भीड़ कम होगी. मरीज को चिकित्सकीय परामर्श लेने में सहूलियत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >