Dhanbad News :दक्षिण 24 परगना में 15 दिनों से कंपनी के अंदर फंसी पंचेत की एक सौ युवतियां

Dhanbad News :दक्षिण 24 परगना में 15 दिनों से कंपनी के अंदर फंसी पंचेत की एक सौ युवतियां

Dhanbad News : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला के रामचंद्रपुर,सोनारपुर के एक्सोडस फ्यूचरा नीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत एक सौ युवती पिछले 15 दिनों से कंपनी के अंदर फंसीं हुई हैं. अधिकांश युवतियां पंचेत की रहने वाली बतायी जाती हैं. सोमवार देर शाम निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री मलय घटक से फोन पर बातचीत कर मामले के समाधान की मांग की. सभी लड़कियों को सुरक्षित बार निकलवाने की मांग की. युवतियों का कहना हैं कि स्थानीय लोगों ने रोजगार की मांग को लेकर कंपनी में पिछले 15 दिनों से ताला जड़ दिया है. युवतियों का कहना है कि कोई एक साल तो कोई छह महीने से कंपनी में काम कर रही हैं. सभी एक्सपोर्ट क्वालिटी कपड़ा का सिलाई एवं डिजाइन का काम करती हैं . साथ ही कंपनी के अंदर ही रहती हैं. लेकिन, पिछले 15 दिनों से काम ठप रहने के कारण सभी युवतियां घर लौटना चाहती हैं. सभी युवतियां निरसा विधानसभा क्षेत्र के पंचेत इलाकों के बेनागड़िया , पतलाबाड़ी,बांदा आदि गांव की रहने वाली बतायी जाती हैं. युवतियों के अनुसार कंपनी के एचआर को घर आने के लिए आवेदन भी दिया गया है . लेकिन उन्हें यह कहकर बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है कि कंपनी के गेट बाहर निकलने से उन लोगों की जान को खतरा है. साथ ही परेशानी हो सकती है.

युवतियों ने परिजनों को भेजा वीडियो

युवतियों ने परिजनों को वीडियो भेजकर मामले की जानकारी दी है. वहां फंसी एक लड़की ने फोन पर प्रभात खबर को बताया कि गेट बंद रहने के कारण उनलोगों को बाहर निकलने पर रोक है. इससे काफी परेशानी हो रही है. प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक निकालने का प्रयास होगा. प्रबंधन ने भी गेट को अंदर से बंद रखा है. युवतियों ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन नहीं आयेगी. तब तक वे लोग बाहर नहीं निकलेंगी. बाहर कुछ भी हो सकता है. युवतियों के परिजन भी इस घटना से परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >