चोरी के मोबाइल के साथ एक पकड़ाया

चोरी के मोबाइल के साथ एक पकड़ा.ा

गोमो रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी तौशिक अंसारी को शनिवार की सुबह प्लेटफॉर्म नंबर दो से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार तौशिक एक पिट्ठू बैग लेकर तेजी से प्लेटफार्म संख्या दो से गुजर रहा था. ड्यूटी पर तैनात जवानों ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की. जांच के क्रम में रेल पुलिस ने उसके बैग से दो मोबाइल जब्त किया है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. रेल थाना प्रभारी शाहजहां खान ने बताया कि आरोपी हरिहरपुर थाना क्षेत्र के सुकुडीह गांव का निवासी है. उसने अपने गांव तथा गोमो से बाहर रेलवे स्टेशनों में मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >