झरिया में निकली निसान शोभा यात्रा

वैशाख मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) के अवसर पर श्री श्याम मंदिर लाल बाजर झरिया धाम प्रांगण से रविवार को भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गयी.

झरिया.

वैशाख मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) के अवसर पर श्री श्याम मंदिर लाल बाजर झरिया धाम प्रांगण से रविवार को भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें भक्त 181 निसान लेकर शामिल हुए. भक्तों ने पूरे झरिया शहर का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचे और श्याम बाबा को निशान चढ़ाये. निसान यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल थे. इस दौरान श्री श्याम बाबा के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया. मौके पर रघुवीर गोयल, शिवकुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंघल, आयुष जालान, संदीप कथूरिया आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >