Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड आजसू का नव वर्ष मिलन समारोह

Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड आजसू का नव वर्ष मिलन समारोह

Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड आजसू पार्टी का नववर्ष मिलन समारोह शुक्रवार को माटीगढ़ा डैम में सासंद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ. मुख्य अतिथि मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो थे. मौके पर विधायक ने कहा कि यहां का पुलिस प्रशासन अवैध कोयला उत्खनन कराकर जमुनिया नदी का अस्तित्व मिटाने में लगा है, जबकि इसे पर्यटन स्थल में परिणत करना चाहिए था. वह अपने क्षेत्र के मुद्दों को विधानसभा में बेबाक रूप से उठाते हैं. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजसू एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी. संचालन नरेश महतो ने किया. मौके पर संतोष महतो, गिरधारी महतो, नवीन महतो, प्रदीप महतो, गोपाल महतो, मिथिलेश चौहान, सचिन महतो, महतो, संतोष कुमार महतो, खानू महतो, अजीत पसवान, व्यास पांडेय, विजय चौहान, केदार चौहान, वैभव सिन्हा, विकास सिंह, सत्येंद्र चौहान, राजकुमार दास, रवि पासवान, लक्ष्मण कुमार, गौतम महतो, प्रेम कुमार, साजन रजक आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >